Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 5 अगस्त 2025

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की भारत पर और अधिक शुल्‍क लगाने की धमकी पर भारत के पलटवार को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपनी प्रमुख खबर बनाया है। विदेश मंत्रालय का बयान-तेल खरीद पर हमें निशाना बनाना अविवेकपूर्ण जनसत्‍ता की पहली खबर है। उधर राजस्‍थान पत्रिका बौखलाहट शीर्षक से लिखता है- रूस से तेल खरीद पर नाराज अमरीकी राष्‍ट्रपति, भारत ने कहा- अमरीका खुद खरीद रहा रूस से समान। दैनिक भास्‍कर लिखता है-ट्रंप ने घेरा तो भारत का दो-टूक जवाब, अमरीका भी तो रूस से यूरेनियम खाद ले रहा है।

सेना पर राहुल गांधी की टिप्‍पणी से सुप्रीम कोर्ट की नराजगी भी आज के समाचार पत्रों की सुर्खी है- अमर उजाला सहित लगभग सभी अखबारों ने सुप्रीम कोर्ट के इस बयान को दिया है- राहुल सच्‍चे भारतीय होते तो सेना पर नहीं करते अपमानजनक टिप्‍पणी।

राष्‍ट्रीय सहारा और पंजाब केसरी सहित सभी अखबारों ने झारखंड मुक्‍ति मोर्चा के संस्‍थापक शिबु सोरेन के निधन की खबर को सचित्र प्रकाशित किया है। देशबन्‍धु का शीर्षक है- खामोश हो गई झारखंड आंदोलन के नायक की आवाज।

ओवल टेस्‍ट मैच के आखिरी दिन भारत की इंग्‍लैंड पर छह रन से हुई रोमांचक जीत को अखबारों ने अलग-अलग शीर्षक से सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक ट्रि‍ब्‍यून ने लिखा है-शुभ मन से सिराज का अंग्रेजों से हिसाब बराबर। वहीं, दैनिक जागरण लिखता है- भारतीय टीम ने इंग्‍लैंड में लगातार दूसरी टेस्‍ट श्रृंखला दो-दो से बराबरी पर समाप्‍त की, पत्र ने आगे लिखा है सिराज है तो विश्‍वास है।

स्‍कूल फीस पर मनमानी रूकेगी, दिल्‍ली विधानसभा में पेश किया गया विधेयक, हिन्‍दुस्‍तान की पहली खबर है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.