अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार आज सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर है। दैनिक जागरण लिखता है- उडान भरते ही गिरा विमान, 241 की मौत। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- हादसे के बाद मलबे से जीवन की तलाश। अमर उजाला ने सुर्खी दी है-मौत की उडान। सिर्फ एक ही यात्री जिंदा बचा। नवभारत टाइम्स के शब्द है- प्लेन क्रैश के बाद स्पाइस जेट, इंडिगो, बोइंग के शेयर धड़ाम।
दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी की खबर जनसत्ता ने प्रमुखता से दी है। पत्र लिखता है- दिन भर झुलसाती रही तेज धूप, आज से बारिश के आसार। दैनिक जागरण की खबर है- लगातार चौथे दिन जारी रहा गर्मी और लू का सितम, हीट इंडेक्स 54 दशमलव 4 डिग्री पर।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले एनसीसी कैडेटों को किया सम्मानित देशबन्धु की खबर है।
फिल्म सिटी में बनेगा सबसे बडा डिजिटल स्टूडियों, रेगिस्तान, पहाड़ और जंगल के दृश्य फिल्माए जाएंगे हिंदुस्तान की सुर्खी है।
मई में 75 माह के निचले स्तर पर रही खुदरा महंगाई दैनिक जागरण सहित सभी अखबारों की खबर है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 30 अगस्त, 2025 को केरल और मणिपुर तथा 21 सितंबर,… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 अक्टूबर, 2025 को साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित… Read More
पूरी दुनिया में आज गुजराती समुदाय नववर्ष मना रहा है। गुजरात में “बेस्तु वर्ष” नाम… Read More
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सेतु एआईएफ ट्रस्ट, कोणार्क ट्रस्ट और एमएमपीएल ट्रस्ट द्वारा एडलवाइस एसेट… Read More
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का… Read More
बहरीन में चल रहे एशियन यूथ गेम्स में, भारत ने कुश्ती के एक पारंपरिक स्वरूप… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment