Categories: News-Headlines

NHRC ने केरल, मणिपुर और त्रिपुरा में तीन पत्रकारों पर हुए कथित हमलों का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 30 अगस्त, 2025 को केरल और मणिपुर तथा 21 सितंबर, 2025 को त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तीन पत्रकारों पर हुए हमले के बारे में मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। एनएचआरसी ने तीनों मामलों में तीनों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

कथित तौर पर, त्रिपुरा में एक पत्रकार पर कुछ बदमाशों ने लाठियों और धारदार हथियारों से उस समय हमला किया जब वह पश्चिमी त्रिपुरा के हेज़ामारा इलाके में एक राजनीतिक दल के वस्त्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई।

मणिपुर में सेनापथी ज़िले के लाई गांव में एक पुष्प उत्सव की कवरेज के दौरान एक पत्रकार पर हमला किया गया। उन्हें एयर गन से दो बार गोली मारी गई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

केरल में, थौदुपुझा के पास मंगट्टुकवाला पहुंचने पर एक पत्रकार पर लोगों के एक समूह ने हमला किया। वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों ही मामलों में पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई

भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित… Read More

53 minutes ago

दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तक लू की स्थिति रहेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर… Read More

53 minutes ago

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हराया

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने कल रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। राजस्‍थान… Read More

5 hours ago

ईरान ने कहा – लगातार हो रहे युद्ध विराम के उल्लंघन के बीच नहीं खुलेगा होर्मुज जल-डमरू-मध्य

ईरान ने कहा है कि अमरीका और इस्राएल द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण होर्मुज… Read More

5 hours ago

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए

चमोली, उत्तराखंड: बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन कि लिए पहुंच रहे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.