आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 10 नवम्बर 2021

मेष राशिफल: दिन की शुरूआत शुभ संकल्पों के साथ होगी, संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयोगी है । ख़र्चे भी बढ़ेंगे। किसी काम के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल: आपके रहन सहन से लोग प्रभावित होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। भूमि भवन से संबंधित कार्य पूरे होंगे। किसी अजनबी से संबंध मधुर होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशिफल: दोस्तों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। समाज में आपकी कीर्ति स्थापित होगी। आपको संपर्कों का लाभ आज मिल सकता है। दूसरों की देखा देखी करने से बचें। आज अपने रिश्ते को सुधारने का मौका मिलेगा। वहीं इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज जीवनसाथी पर शक हो सकता है।

कर्क राशिफल: दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। व्यवसायिक नए संबंध स्थापित होंगे। जबकि जिन्हें आपने कार्य सिखाया था, वो आज आप को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी आपका साथ देंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य संभव है। नई नौकरियों और नौकरी बदलने के लिए यह एक अच्छा समय है।

सिंह राशिफल: व्यापार विस्तार के योग हैं। जिम्मेदारी बढ़ने से निजी कार्य प्रभावित होंगे, जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें सम्मान दें। घर परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपने इसके के लिए भी कड़ी मेहनत की है, इसलिए आप इसके हकदार हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आप कोई नया प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशिफल: आप की काम करने की शैली से सहकर्मी प्रभावित होंगे। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहायता मिलेगी।धर्म में धन लगेगा। अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय पर पूरी होंगी। आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काफी सफलता मिलेगी। सफलता आपके चरण चूमेगी।

तुला राशिफल: आप की ऊर्जा और कार्यशैली में चमत्कारिक परिवर्तन होगा।विशेष लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। यात्रा के योग के बीच पेट से संबंधित पीड़ा सम्भव है। क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पैसों से जुड़े मामले खास तरीके से सुलझ सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशिफल: पारिवारिक नई जिम्मेदारी मिलेगी। किसी की सहायता करनी पड़ सकती है, संतान सुख सम्भव है। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। धार्मिक ग्रंथ पढ़ने का अवसर मिलेगा। उत्साह और जोश बहुत अधिक रहेगा। आप कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर पाएंगे, ऐसा करने से आपके पास काफी समय बचेगा, जो आपके परिवार को देगा। इससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशिफल: अपनी वाक्शैली से रुके कार्य करवा लेंगे। बड़े बुजुर्गों की बातों को महत्व दें। देव दर्शन सम्भव। धार्मिक आयोजनों में सहभगिता करेंगे।दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑफिस में काम पूरा करने में आप पूरी तरह सक्षम रहेंगे। इस राशि के कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

मकर राशिफल: दिन उत्तम है, परिवार में पूछ परख बढेगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के लिए समय उपयुक्त है, आर्थिक मामलों में गति आएगी। यात्रा के योग हैं। प्रेम प्रसंग में न उलझें। क्रोध में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। शत्रु और विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे, लेकिन सावधान रहना जरूरी है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशिफल: दिन उचित नहीं कहा जा सकता। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय चिंता जनक है। माता पिता के साथ संबंध कमजोर होंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। हर किसी को अपने मन की बात बताने से बचें। लापरवाही न करें, खर्चे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। ऑफिस में आपकी स्थिति बेहतर होगी और आपके काम की सराहना भी होगी।

मीन राशिफल: नयी उमंगों के साथ दिन की शुरआत करेंगे। वाहन पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफ़लता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म कर्म में मन लगेगा। किसी की देखा देखी करने से बचें। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। कुछ लोग आपको वहां देखकर खुश होंगे। इसके अलावा रिश्तों को मजबूत करने के लिए आज आपको प्रयास करने पड़ सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment