आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 22 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 22 अक्टूबर 2021

मेष राशिफल: आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज के लोग संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।

वृषभ राशिफल: आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा।

मिथुन राशिफल: कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

कर्क राशिफल: प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आपके अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।

सिंह राशिफल: लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च सम्भव है।

कन्या राशिफल: आपके आलसी रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। सुविवेक से काम करें, दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें।

तुला राशिफल: संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।

वृश्चिक राशिफल: अपना काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे।

धनु राशिफल: आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मकर राशिफल: कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा योग हैं। परिश्रम अधिक होगा। व्यापार परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा।

कुंभ राशिफल: आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे।कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

मीन राशिफल: आप किसी भी चीज को करने ले पूर्व उसके हानि-लाभ के बारे में भी सोच ले। बिना सोचे कोई कार्य न करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

Related posts

Leave a Comment