आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 17 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 17 अक्टूबर 2021

मेष राशिफल: आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

वृषभ राशिफल: व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

मिथुन राशिफल: आज साझेदारी से लाभ होगा। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क राशिफल: विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। आज पूर्ण विचार करने के साथ ही अपने विश्वसनीय जनों से विचार करके ही निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे।

सिंह राशिफल: बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताए अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

कन्या राशिफल: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, अत: सतर्क रहे। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्यो से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

तुला राशिफल: कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। आपमें से कई के जीवन में उतार चढाव दौर जारी रहेगा, ऐसे में यदि हताश होकर बैठ गए तो वे आपने साथ ही कई अन्य लोगों का भी नुक्सान कर लेंगे।

वृश्चिक राशिफल: भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होगे। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी की परेशानी से बचने के लिए उसका स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

धनु राशिफल: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ की संभावना है। गलती से भी झूठ न बोलें, अन्यथा आप स्वयं फंस सकते हैं। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है।

मकर राशिफल: कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल: बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीकों को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल: नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा। वहीं व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी तरह से निभाएं।

Related posts

Leave a Comment