आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 9 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 9 अक्टूबर 2021

मेष राशिफल: आज किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा।

वृषभ राशिफल: विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं।

मिथुन राशिफल: प्रतियोगिता में सफल होंगे। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव हैं। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

कर्क राशिफल: आज नकारात्मक सोच हावी रहेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।

सिंह राशिफल: अपने प्रोफेशन से आप नहीं खुश हैं, तो अभी इंतजार करें समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

कन्या राशिफल: जरूरतमंद लोगों की मदद करें। पैसों का लेन देन संभव। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल: घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।

वृश्चिक राशिफल: जो भी करे दिल से करें। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान होगा।

धनु राशिफल: कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे वे आज आपके कार्यो की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। बिना पूछे अपनी राय किसी को न दें।

मकर राशिफल: मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। ध्यान रखें आपके अपनों को आपकी जरूरत हैं। तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घुमने चले जाएं।

कुंभ राशिफल: आज कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। लेकिन उन्नति में बाधा आएगी। यात्रा सुखद रहेगी। अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है।

मीन राशिफल: संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव। नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है।

Related posts

Leave a Comment