आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 5 अक्टूबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 5 अक्टूबर 2021

मेष राशिफल: लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुक्सान आप को ही होगा।

वृषभ राशिफल: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप जितना सोचते हैं उस पर कभी ध्यान देकर कार्य भी कर लिया करें।

मिथुन राशिफल: अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। क्या करूं, क्या न करूं? आज आप इस उहापोह की स्थिति में रहेंगे। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें।

कर्क राशिफल: आज समय कम है काम ज्यादा, अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं।सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव हैं।

सिंह राशिफल: आज कोई भी निर्णय शांति से विचार करके ही लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा। आज फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे।

कन्या राशिफल: उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। कार्य की अधिकता के कारण आज जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

तुला राशिफल: व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

वृश्चिक राशिफल: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बने काम भी बिगड़ सकते हैं। इष्ट आराधना सहायक होगी। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु राशिफल: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

मकर राशिफल: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्यपदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। उचित होगा कि समय रहते पूंजी निवेश कर दें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कुंभ राशिफल: आज आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आ गया है, उचित होगा इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

मीन राशिफल: धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। मन में कई दुविधाएं चल रही हे। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment