आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 27 दिसंबर 2021

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 27 दिसंबर 2021

मेष राशि: आर्थिक मदद मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय से सम्बंधित ज़रूरी अनुबंध हो सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे। युवाओं के लिए समय अधिक महत्व वाला है। यात्रा सम्भव है। मेष राशि वालों आज का दिन का परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं हालांकि इससे आपके कुछ साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेक‍िन आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य आज ठीकठाक बना रहेगा। संतान से संबंधित कोई विवाद सामने आ सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति भी होगी। आज पारिवारिक परेशानियों का हल मिलेगा। विवादित रिश्तों में मधुरता आएगी हालांकि कुछ हानि हो सकती है।

वृषभ राशि: अपनी आदतों को बदलें। काम को पूरा करने में जल्दबाज़ी न करें। निर्णय लेने में दूसरों की मदद लेना होगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता पिता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। आज आपको कुछ अहम उपलब्धियां प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। किसी भी काम में आज ज्यादा रिस्क न लें। आज का दिन पर‍िवारजनों के साथ सुखद बीतेगा। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्‍य का अच्छा साथ आज मिल सकता है। संतान से संबंधित कोई श्रेष्ठ सुख प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि: आज अपनी गलती को स्वीकार कर आगे बढ़ें। परिवार में माहौल अनुकूल न रहने से चिंता बढ़ेगी। आवास निवास से सम्बंधित समस्या बनी रहेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। स्थिति सुधरेगी। पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। आज व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। भाग्‍य अपने पक्ष में बना रह सकता है। संतान से आज आपके संबंध बहुत अच्छे बने रहेंगे। खासतौर पर पुत्री संतान से अच्छी निभेगी।आज अपने काम एकाग्रता के साथ करेंगे। कोर्ट केस संबंधी मामले में निर्णय आपके पक्ष में होगा। आपके विरोधी परास्त होंगे।

कर्क राशि: दिनचर्या को सुधारें, आलस त्यागें और कार्य करें। विशेष व्यक्तित्व से मुलाक़ात होगी। राजनीति में नई ज़िम्मेदारी होगी। आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा हालांकि भाइयों से मनमुटाव बढ़ेगा। आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। भाग्‍य पूरी तरह आपके साथ बना रहेगा। संतान को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। उनकी उपलब्धियों पर आप गर्वित हो सकेंगे।

सिंह राशि: दिन खुशनुमा रहेगा। किसी समारोह में शामिल होंगे। आप बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। किसी बात से मन में भय बना हुआ है। खर्च अधिक होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्‍न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार की भी संभावना है। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के दर्शन व हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। संतान के प्रति आपके दायित्व की पूर्ति भी होगी। संतान की कोई भी समस्या सामने आए आज उसका निराकरण करने का प्रयास जरूर करें। आज आपको कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सामाजिक रूप से सक्रिय बने रहेंगे।

कन्या राशि: सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है। किसी संत का दर्शन होगा। परिजनों और मित्रों का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। धन कोष में वृद्धि होगी। भूमि में निवेश के योग बन रहे हैं। आज कर्मोंद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्‍य का साथ मिलेगा लेकिन कर्म करने पर ही जोर दें। संतान के कैरियर या शिक्षा से संबंधित कोई सुखद सूचना मिल सकती है।धार्मिक स्थल पर जाएंगे। पूजापाठ में समय व्यतीत होगा। इससे आज सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

तुला राशि: प्रशासन से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। पिछले कुछ समय से आप जिस काम को करवाना चाहते थे आज पूरा हो सकता है। किसी अनजान से मुलाक़ात लाभदायक रहेगी। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। आपके साथ ही पुत्र—पुत्री पर भी भाग्य आज पूरी तरह मेहरबान बना रहेगा। संतान से संबंधित सर्वश्रेष्ठ सुख प्राप्त होगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी कोई योजना बनेगी।

वृश्चिक राशि: अपने विरोधियों से सतर्क रहें, लापरवाही न करें। आर्थिक तंगी के कारण कार्य विलंब से पूरे होंगे। घर परिवार में माहौल अनुकूल रहेगा। व्यवसाय यथावत रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बहुत शुभ है। धार्मिक कार्य में विशेष तौर पर मन लगेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। अर्से से रुका हुआ कोई कार्य आज जरूर सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय प्रियजनों से भेंट होने से मन प्रसन्‍न होगा। इसके अलावा रात में सैर-सपाटे, मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य आपका साथ देगा। संतान से संबंधित कोई शिकायत मिल सकती है या गिले—शिकवे की स्थिति बन सकती है।

धनु राशि: प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। परिजनों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। व्यापार बदलने का मन है जो देरी से पूरा होगा। आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य, कोर्ट-कचेहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांक‍ि इसमें आपको सफलता म‍िलेगी। लोग आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे लेक‍िन आज आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। विवादित मामलों में भाग्‍य आपका साथ देगा। संतान से संबंधित कोई सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि: रुके कार्य पूरे होंगे। संतान के विवाह में विलंब चिंता बढ़ाएगा। परिजनों के व्यवहार में परिवर्तन दुखी करेगा। वाहन से सम्बंधित समस्या रहेगी। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। यात्रा के योग हैं। आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। भाग्‍य आपका आज अच्छा साथ देगा इसलिए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। पुत्र—पुत्री की कोई हसरत हो तो उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करें।

कुम्भ राशि: दिन की उपयोगिता को समझें। लम्बी यात्रा हो सकती है। धार्मिक माहौल में समय बीतेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों। दोस्तों की सहायता से कार्य पूरे होंगे। दुकान से सम्बंधित समस्या का निराकरण विलंब से पूरा होगा। आज किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। पति या पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। सांयकाल के समय पति या पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। हालांक‍ि अभी पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। आज कुछ हद तक भाग्यशाली बने रहेंगे पर संतान को कोई कष्ट हो सकता है। आज संतान से संबंधित स्वास्थ्य समस्या को हल्के में न लें।इस समय आपके लिए पारिवारिक रूप से लाभदायक स्थितियां बनी हुई है। पुश्तैनी विवाद हल होंगे।

मीन राशि: किसी के बिछुड़ने का दुःख होगा। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वे आप से दूरियां बनाएंगे। मेहमानों का आगमन होगा। मकान दुकान से सम्बंधित कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पिता से सम्बंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की अकारण यात्रा भी हो सकती है पर इसका लाभ भी मिल सकता है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्‍स होगा। माता-पिता की सलाह-उपयोगी सिद्ध होगी इसलिए उनका आशीर्वाद लेकर ही कोई अहम कदम उठाएं। संतान से संबंधित कोई सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। आज परिवार संबंधी कोई विशेष महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है।

Related posts

Leave a Comment