आज का मौसम कैसा रहेगा, बारिश की संभावना 9 नवम्बर 2022

आज का मौसम कैसा रहेगा, बारिश की संभावना 9 नवम्बर 2022

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मध्‍यम बारिश या बूंदा-बांदी के आसार है। तापमान 17 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मुम्‍बई में आसमान साफ रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 19 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कोलकाता में कहीं-कहीं बादल छाए रहने के आसार हैं। न्‍यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

चेन्‍नई में आमतौर पर बादल छाए रहने तथा एक या दो स्‍थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान है। तापमान 24 और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

श्रीनगर और मुजफ्फराबाद में सामान्‍यत: बादल छाए रहेंगे। जबकि जम्‍मू और गिलगित में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्‍तर में गुवाहाटी और अगरतला में सुबह कोहरा छाए रहने के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। आइजोल, ईटानगर और शिलंग में आसमान साफ रहेगा। इम्‍फाल में आसमान साफ रहेगा जबकि कोहिमा में धुंध के साथ सामान्‍यत: बादल छाए रहेंगे। गंगटोक और शिलंग में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। आइजोल और ईटानगर में सामान्‍यत: आसमान साफ रहेगा।

Related posts

Leave a Comment