आज का अखबार हिंदी 7 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जी-20 शिखर सम्‍मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का कैबिनेट सहयोगियों को यह निर्देश कि मंत्री वी आई पी संस्‍कृति से बचें हिन्‍दुस्‍तान की पहली खबर है। पत्र आगे लिखता है – विदेशी मेहमानों के सामने मिसाल पेश करें। जनसत्‍ता की सुर्खी है- जी 20 के लिए दिल्‍ली तैयार। अमर उजाला कहता है – मेहमानों के स्‍वागत में मुस्‍कराया भारत-मंडपम। राष्‍ट्रीय सहारा ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के इस बयान को पहली खबर बनाया है -जी20 की अध्‍यक्षता के लिए भारत सही समय में सही देश।

संसद के आगामी विशेष सत्र पर दैनिक भास्‍कर को लगता है – सत्र 18 को पुरानी संसद में, नई संसद में काम 19 से। पत्र ने इसे शीर्षक दिया है- श्री गणेश, मंगल प्रवेश। पत्र ने आगे जानकारी दी है कि आजादी के बाद पांच बार संसद के विशेष सत्र बुलाए गए हैं।

देशबंधु की सुर्खी है- गणेश चतुर्थी से होगा नए संसद भवन का श्री गणेश।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन – डब्‍ल्‍यू एच ओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के निदेशक का यह कहना कि स्‍वास्‍थ्‍य को प्राथमिकता देने के लिए भारत की पहल सराहनीय है अमर-उजाला में है। पत्र ने डिजिटल स्‍वास्‍थ्‍य की तारीफ में लिखा है – यह ऐसा मंच है जिसके जरिए हम आखिरी छोर तक अपनी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को पहुंचा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment