Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 28 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

देश के पहले मानव अंतरिक्ष उडान मिशन गगनयान के लिए चार यात्रियों के नाम घोषित किए जाने की खबर आज सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। दैनिक जागरण लिखता है -अंतरिक्ष में तिरंगा फहराएंगे वायु सेना के चार जाबांज, पीएम ने की नाम की घोषणा। हिन्‍दुस्‍तान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वक्‍तव्‍य को कुछ यूं प्रकाशित किया है – इस बार गिनती भी हमारी और रॉकेट भी। जनसत्‍ता लिखता है – परिवार और दोस्‍तों में खुशी की लहर।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन का भारतीय उद्योग को प्रोत्‍साहित करने का समाचार राष्‍ट्रीय सहारा ने सुर्खी बनाया है। पत्र लिखता है – विकसित भारत में अहम होगी उद्योगों की भूमिका। आने वाली पीढियों को बेहतर भारत देने से ही हम बनेंगे विकसित राष्‍ट्र।

हर माह खुल रहे पांच ग्‍लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, 2 साल में मिलेंगी साढे तीन लाख नौकरियां, दैनिक भास्‍कर की खबर है।

छोटे शहरों में साइबर अपराध बढे, बिक रही हैं फिशिंग किट, दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है।

दिल्‍ली-एनसीआर की हवा में सुधार, सभी पाबंदियां हटीं, जनसत्‍ता की खबर है। अमर उजाला ने दिल्‍ली के यमुना घाट की खूबसूरत तस्‍वीरें प्रकाशित की हैं। पत्र मौसम के बदलते रंग शीर्षक के साथ लिखता है – राजधानी में हल्की बारिश के बाद गुनगुनी धूप से मौसम खुशनुमा हुआ।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पढाई भी कठिन थी, वहां पहुंचा दिए पुस्‍तकालय, दैनिक जागरण की खबर है। पत्र लिखता है – झारखंड के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पुस्‍तकालय के संचालन के लिए बनाया व्‍हाट्सएप समूह।

सौर ऊर्जा से चलेंगे शहर के पांच सौ 50 ट्यूबवेल, बिजली गुल होने पर अब बाधित नहीं होगी पानी की आपूर्ति, हरि भूमि की खबर है।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

19 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.