रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बर्लिन में जर्मन रक्षा मंत्रालय के सचिव बेनेडिक्ट जिमर के साथ भारत-जर्मनी उच्च रक्षा समिति (एचडीसी) की बैठक की सह-अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख आधार के रूप में रक्षा सहयोग को विकसित करने पर ध्यान अपना ध्यान केंद्रित किया। साथ ही, कई द्विपक्षीय सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर चर्चा भी की।
दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ भारत- प्रशांत क्षेत्र में जर्मनी के साथ संभावित संयुक्त अभ्यास पर चर्चा की। इसके अलावा संभावित रक्षा औद्योगिक परियोजनाओं और प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने मजबूत रक्षा साझेदारी और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को एक साथ लाने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही, रक्षा क्षेत्र में उच्च प्रौद्योगिकी में सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
उच्च रक्षा समिति की बैठक का आयोजन 2023 में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस की भारत यात्रा के बाद किया गया है।
इस बैठक के बाद गिरिधर अरमाने ने बर्लिन में एक प्रमुख थिंक टैंक जर्मन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड सिक्योरिटी अफेयर्स (स्टिफ्टंग विसेनशाफ्ट अंड पोलिटिक- एसडब्ल्यूपी) के साथ बातचीत की।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment