आज का अखबार हिंदी 26 अगस्त 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर से लुढ़ककर चंद्रमा की सतह पर उतरते रोवर का इसरो द्वारा वीडियो जारी करने को सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। दैनिक भास्‍कर ने इसे चांद पर रोमांच की चहल कदमी बताया है।

राजस्‍थान पत्रिका ने नारी शक्ति को नमन करते हुए लिखा है परिकल्‍पना, संरचना और प्रबंधन में सबसे आगे, एक सौ से ज्‍यादा महिलाओं की टीम ने की चंद्र विजय की राह आसान। भारत-ग्रीस बने रणनीतिक साझीदार दैनिक जागरण में है। पत्र के अनुसार भारत और ग्रीस के बीच रक्षा और कारोबारी संबंधों को मजबूत करने का फैसला।

हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है ग्रीस ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को ऑर्डर ऑफ द ऑनर से नवाजा है।केन्‍द्रीय आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा इंडिया स्‍मार्ट सिटी पुरस्‍कारों की घोषणा नवभारत टाइम्‍स में है। पत्र लिखता है स्‍मार्ट शहरों में 76 प्रतिशत प्रोजेक्‍ट पूरे, इंदौर पहले, सूरत दूसरे और आगरा तीसरे नंबर पर रहे। राष्‍ट्रीय राजधानी में दो दिन के जी-20 सम्‍मेलन को लेकर चल रही तैयारियां सभी अखबारों में है।

दैनिक जागरण को लगता है कि विश्‍व के सामने दिल्‍ली को प्रस्‍तुत करने का बड़ा मौका। पत्र आगे कहता है डार्क स्‍पोट और खाली जगहों पर पौधे लगाने और टूटी हुई चीजों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। सट्टेबाजी का विज्ञापन दिखाने पर होगी कार्रवाई, केन्‍द्र सरकार की मीडिया संगठनों को दी गई ये एडवाइजरी राष्‍ट्रीय सहारा में है। पत्र के अनुसार क्रिकेट के एशिया कप और विश्‍व कप जैसी खेल प्रतियोगिताओं के अवसर से पहले ये परामर्श जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment