Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 2 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से हुई भेंट, आज अखबारों की प्रमुख सुर्खी है। जनसत्‍ता ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है – भारत-बांग्‍लादेश संबंध नई ऊंचाइयों पर। अमर उजाला के अनुसार- बांग्‍लादेश तक दोस्‍ती की नई रेल। मोदी बोले- नई बुलंदियों पर दोनों देशों के रिश्‍ते। इसी खबर पर वीर अर्जुन के शब्‍द हैं- पीएम ने शेख हसीना के साथ डिजिटल माध्‍यम से तीन विकास परियोजनाओं का किया उदघाटन।

पैरा एथलीटों से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मुलाकात को दैनिक जागरण ने अपनी पहली सुर्खी बनाया है। पत्र लिखता है – पैरा एथलीटों के एक सौ 11 पदक 140 करोड भारतीयों के सपने। श्री मोदी ने कहा – खिलाडियों के रास्‍ते में आने वाली हर बाधा को दूर कर रही है सरकार।

पैसा लेकर प्रश्‍न पूछने के विवाद में उलझी तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्‍य महुआ मोइत्रा, आज आचार समिति के समक्ष पेश होंगी- देशबन्‍धु की सुर्खी है। हरिभूमि की खबर है- दुबई से महुआ मोइत्रा की संसदीय आईडी का 47 बार इस्‍तेमाल किया गया।

पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – पूर्व राजघरानों की साख इस बार भी दांव पर। राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ की राजनीति इनके बिना अधूरी।

देश में बिगडती आबोहवा पर अखबारों की नजर है। हिन्‍दुस्‍तान के अनुसार छह दिनों में दूषित हुई राजधानी। हाईकोर्ट ने चिंता जताई। पंजाब केसरी के शब्‍द हैं- दिल्‍ली सहित 13 शहरों की हवा खराब। वहीं, दैनिक भास्‍कर लिखता है – प्रदूषित हवा में सांस लेने से डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ी।

वस्‍तु और सेवा कर संग्रह अक्‍टूबर में सालाना आधार पर एक दशमलव सात-दो लाख करोड रुपये पहुंचा। दैनिक ट्रिब्‍यून के बॉक्‍स में है। पत्र यह भी लिखता है – चलन से वापस लिये गये दो हजार रुपये के 97 प्रतिशत नोट वापस आ गए।

राष्‍ट्रीय सहारा के कारोबार पन्‍ने की खबर है – अक्‍टूबर में यात्री वाहन बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची। देश में बनने वाले वाहनों की बिक्री बढ़ी।

मेट्रो में सफर करने वालों के लिए नवभारत टाइम्‍स की खास खबर है – दिल्‍ली मेट्रो के 50 स्‍टेशनों पर सामान रखने के लिए लॉकर की सुविधा शुरू की गई, जिसे मोबाइल से संचालित किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

12 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

13 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.