जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा और राजस्थान पत्रिका के पहले पन्ने पर चुनावी बॉड योजना को सुप्रीम कोर्ट के तत्काल प्रभाव से रदृ करने की खबर सुर्खियों में दी है। जनसत्ता लिखता है- वित्त विधेयकों के जरिए संशोधनों से तैयार की गई थी चुनावी बांड की जमीन।
प्रधानमंत्री के संयुक्त अरब अमीरात और कतर की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटने को अमर उजाला, नवभारत टाइम्स, हरिभूमि और दैनिक ट्रिब्यून ने अहमियत दी है। लिखा है, पीएम मोदी ने कहा- कतर के अमीर को शुक्रिया, आठ पूर्व नोसैनिकों की रिहाई का किया स्वागत।
केन्द्र सरकार की किसान आंदोलनकारी नेताओं से हुई विस्तार से बातचीत दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान ने पहले पन्ने पर देते हुए लिखा है- तीसरे दौर की वार्ता में भी नही बनी बात। अमर उजाला लिखता है – देर रात तक सहमति नही, मुंडा बोले – बातचीत सकारात्मक। राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है – विभिन्न संगठनों का आज भारत बंद।
राजस्थान पत्रिका की खबर है नया प्रावधान, काम नही सीखा तो नही मिल सकेगा सरकारी योजनाओं का ऋण। वित्त समावेशी योजनाओं पर कौशल प्रशिक्षण अनिवार्य।
दैनिक भास्कर की खबर है संकट मे मौका, जर्मनी दुनिया की तीसरी बडी इकनॉकी बना। पत्र ने आंकडो के साथ समझाते हुए लिखा है जापान में मंदी, भारत इस साल बन सकता है चौथी बडी अर्थव्यवस्था। अमर उजाला ने लिखा है मंदी की चपेट में ब्रिटेन और जापान।
देशबन्धु ने बॉक्स में लिखा है पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी ने लिखा भावुक पत्र, कहा – मन प्राण रायबरेली की जनता के लिए।
मौसम के हवाले से हिन्दुस्तान के पहले पन्ने की खबर है दिल्ली में सोमवार से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, दिल्ली में अलीपुर इलाके में फैक्ट्री में भीषण हादसे की खबर कई अखबारों में मुख्य पृष्ठ पर दी है।