देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू होने का समाचार आज सभी अखबारों के मुख पृष्ठ पर है। हिन्दुस्तान का शीर्षक है – समूचे देश में सी ए ए लागू। अमर-उजाला की खबर है – सरकार ने कहा- किसी भी भारतीय की नहीं जाएगी नागरिकता। वहीं, दैनिक जागरण ने लिखा है – पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, पोर्टल पर मिलेगी आवेदन करने की सुविधा। देश बंधु के शब्द हैं – मोदी सरकार ने पूरी की अपनी गारंटी। दैनिक ट्रिब्यून की टिप्पणी है – संसद में पारित होने के चार साल बाद नियम अधिसूचित।
चुनावी बॉण्ड पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्देश भी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। पंजाब केसरी की सुर्खी है- मंगलवार तक चुनावी बॉण्ड का ब्यौरा देने को कहा। वहीं राष्ट्रीय सहारा लिखता है – निर्वाचन आयोग को दिया 15 मार्च तक साइट पर ब्यौरा देने का आदेश।
चुनावी सरगर्मियों के बीच राजस्थान पत्रिका ने खबर दी है- पांच राज्यों में कांग्रेस के 40 प्रत्याशी फाइनल। वहीं, भाजपा ने किया सौ सीटों पर मंथन। जनसत्ता की खबर है – निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बैठक 14 मार्च को। वीर-अर्जुन के अनुसार – जेएनयू में चार साल के अंतराल के बाद 22 मार्च को होंगे छात्र संघ चुनाव। परिणाम 24 मार्च को।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नमो ड्रोन दीदियों से हुई बातचीत को राजस्थान पत्रिका ने सचित्र प्रकाशित किया है।
अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण दैनिक भास्कर के पहले पन्ने पर है। पत्र लिखता है – पांच हजार आठ सौ किलोमीटर रेंज वाली अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी। मध्यप्रदेश के भोजशाला का होगा एएसआई सर्वे, वीर-अर्जुन की खबर है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment