आई.पी.एल. क्रिकेट में कल रात शारजाह में खेले गये एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को चार विकेट से हरा दिया। बंगलौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 138 रन बनाए।
कल शारजाह में दूसरे क्वालिफायर में कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। जीतने वाली टीम शुक्रवार को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल खेलेगी।