आईपीएल का फाइनल आज चेन्‍नई सुपर‍ किंग्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा

अहमदाबाद में कल रात लगातार बारिश होने से चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का खिताबी मुकाबला नहीं हो पाया। यह मैच आज अहमदाबाद के नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। पिछली रात करीब 11 बजे फाइनल मैच अगले दिन रिजर्व समय में खेले जाने की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब फाइनल मैच रिजर्व दिन के लिए टाला गया। कल के खरीदे गए टिकट आज के मैच के लिए भी मान्‍य होंगे।

Related posts

Leave a Comment