राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने आज भारत में तस्करी करने की एक अनूठी चाल का पर्दाफाश करते हुए अहमदाबाद के एसवीपीआई हवाई अड्डे पर 3.22 किलोग्राम ‘ब्लैक कोकीन’, जो कि एक डिजाइनर नशीली दवा है, की तस्करी करने के प्रयास को पूरी तरह से नाकाम कर दिया।
यह खुफिया जानकारी मिली थी कि ब्राजील का एक व्यक्ति, जो कि साउ पाउलो हवाई अड्डे से अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा कर रहा था, भारत में कोकीन की तस्करी करने का प्रयास करेगा। डीआरआई के अधिकारियों ने अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उक्त ब्राजीलियाई व्यक्ति को रोका। यह यात्री टूरिस्ट वीजा पर यात्रा कर रहा था। यात्री के साथ-साथ ट्रॉली एवं केबिन बैग की गहन जांच की गई और छिपा कर रखी हुई नशीली दवा के उसमें होने के बारे में पता नहीं चल पाया।
हालांकि, डीआरआई के अधिकारियों ने यह पाया कि उक्त दोनों बैगों के सबसे निचले हिस्से और दीवारों में रबर जैसी बेहद मोटी सामग्री थी जो बड़ी कमजोर थी और उस पर दबाव डालने पर उनसे दानेदार सामग्री निकल रही थी। इस सामग्री की जांच फॉरेंसिक साइंस लैब के अधिकारियों की एक टीम द्वारा विशेष फील्ड-टेस्टिंग किट की मदद से की गई जिससे उसमें कोकीन होने की पुष्टि हो गई। तदनुसार, इस 3.22 किलोग्राम नशीले पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। उस यात्री ने कोकीन की तस्करी में अपनी सक्रिय भूमिका होने की बात स्वीकार कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
‘ब्लैक कोकीन’ दरअसल एक डिजाइनर दवा है। कोकीन में चारकोल और अन्य रसायनों को मिलाकर यह नशीली दवा तैयार की जाती है, ताकि इसे काले रबर जैसा रूप देकर इसे छिपाया जा सके और खोजी कुत्ते एवं फील्ड-टेस्टिंग किट भी इसका पता लगाने में नाकाम हो जाएं। कोकीन की तस्करी करने की यह चाल बेहद अनूठी है और डीआरआई द्वारा ‘ब्लैक कोकीन’ को जब्त किए जाने का यह पहला उदाहरण है।
इस दिशा में आगे की जांच अभी जारी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment