अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने आज सुबह यमुना नदी के तट पर दिल्ली के जीरो पुश्ता, सोनिया विहार के बीएसएफ कैंप में ‘घाट पर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एनजीओ का एक समूह, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), गंगा टास्क फोर्स (जीटीएफ), गंगा विचार मंच के स्वयंसेवकों, छात्रों और बच्चों के समूह सहित 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। योग सत्र का संचालन विदेश मंत्रालय की योग शिक्षिका योगिनी मीनाक्षी द्वारा किया गया था। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग’ है जो ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की सामूहिक आकांक्षा को दर्शाता है।
नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत, गंगा बेसिन में 75 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए। भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए गतिविधियां आजादी का अमृत महोत्सव को भी समर्पित थीं। गंगा और उसकी सहायक नदियों के तट पर आयोजित योग सत्रों में योग विशेषज्ञ, गंगा प्रहरी, गंगा मित्र, गंगा दूत, छात्र, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय लोग आदि शामिल हुए। एनएमसीजी की जिला स्तरीय शाखा, जिला गंगा समितियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। गंगा टास्क फोर्स (जीटीएफ) ने प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। जीटीएफ द्वारा आयोजित योग सत्र में जीटीएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए एनएमसीजी के डीजी जी. अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार, भारतीय संस्कृति की इस विरासत को मनाने के लिए दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘घाट पर योग’ नमामि गंगे की पहल है और गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे विभिन्न स्थानों पर एक साथ कई योग सत्र हो रहे हैं। डीजी जी. कुमार ने कहा, “पूरी दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। पूरे देश के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को स्वीकार कर रही है।”
महानिदेशक, एनएमसीजी ने कहा कि योग अच्छे स्वास्थ्य और शांति के लिए एक जीवन शैली है और इसका अभ्यास हर दिन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “पिछले साल की तरह, गंगा बेसिन में कई स्थानों पर लाखों लोग ‘घाट पर योग’ गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।”
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment