असम में CID ने बजाली जिले में एक कथित जबरन वसूली मामले में राज्‍य पुलिस के सात कर्मियों को गिरफ्तार किया

असम में अपराध जांच विभाग (CID) ने बजाली जिले में हुए एक कथित जबरन वसूली मामले में राज्‍य पुलिस के सात कर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनमें से 4 को कल गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी और 3 पुलिसकर्मियों को आज गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच सीआईडी कर रही है।

इन सभी ने हाल ही में राज्य के बजाली जिले में एक व्यवसायी से कथित तौर पर पैसे की उगाही की थी। व्यवसायी की शिकायत के बाद सीआईडी मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।

Related posts

Leave a Comment