असम में बाढ़ से कोई राहत नहीं, पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत, लगभग पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

असम में बाढ़ से कोई राहत नहीं, पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत, लगभग पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

असम में बाढ़ से कोई राहत नहीं है। राज्य में लगभग पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है, जिनमें 63 हजार बच्चे शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत हो गई है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 14 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न जिलों में बनाए गए 83 राहत शिवरों में शरण ली हुई हैं।

निचले असम में प्रमुखता सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एसएसबी को जगह-जगह बचाव कार्यों में लगाया गया है। बाढ़ के पानी ने घर, सड़क और तटबंध सहित बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ के कारण कृषि भूमि को भी क्षति पहुंची है। जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री बांटी जा रही है। हालात का जायजा लेने के लिए आज प्रदेश के कई मंत्रियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।

Related posts

Leave a Comment