असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 13 जून से लगातार और तेज वर्षा जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आज रेड एलर्ट जारी किया है और बहुत तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है।
असम के कई जिलों में गुरुवार को भी भारी बारिश जारी रही, जबकि राज्य के कई हिस्सों में आज भी तेज बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने धुबरी, ग्वालपारा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, बरपेटा, बाक्सा, बंगाईगांव, नलबारी और डिमा हसाओ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को कक्षाएं स्थगित करने का निर्देश जारी किया गया है।