अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दैरान विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया

अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दैरान विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया

अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दैरान विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों के लोकसभा से वॉकआउट करने के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी संसद छोड़कर चले गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए और भाजपा की 2024 में शानदार जीत के साथ वापसी होगी। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हमेशा एनडीए के लिए भाग्यशाली रहा है। उन्होंने एनडीए सरकार पर बार-बार भरोसा जताने के लिए देश की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह शक्ति परीक्षण विपक्ष के लिए है सरकार के लिए नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष के लिए पार्टी देश से ऊपर है और उन्हें लोगों की भूख से ज्यादा सत्ता में दिलचस्पी है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को लोगों के कल्याण के उद्देश्य लाये गए महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा में कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अजीब बात है कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान बोलने वालों की सूची से विपक्ष के नेता का नाम गायब है।

मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल होगी। मैं मणिपुर की महिलाओं और बेटियों सहित मणिपुर के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है। मैं मणिपुर के लोगों, माता, भाइयों, बहनों से कहना चाहुंगा कि देश आपके साथ है। यह सदन आपके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। मणिपुर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

मणिपुर की हिंसा पर लोकसाभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मणिपुर में अदालत का फैसला आया अब उसके पक्ष-विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए और यह अपराध अक्षम है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कोशिश कर रही है। जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं, करीबी भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा।

Related posts

Leave a Comment