News-Headlines

अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

अर्थशास्‍त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वे वर्तमान उपाध्‍यक्ष सुमन के० बेरी का स्‍थान लेंगे। अशोक कुमार लाहिडी के साथ सरकार ने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्‍य के रूप में राजीव गौबा, के०वी० राजू, गोबरधन दास, एम० श्रीनिवास और अभय करंदीकर को नियुक्‍त किया गया है।

अशोक कुमार लाहिड़ी एक अनुभवी नीति निर्माता हैं और इससे पहले वे भारत के 12वें मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं और विश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। वे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, एशियाई विकास बैंक और राष्ट्रीय लोक वित्त और नीति संस्थान सहित कई प्रमुख शैक्षणिक और नीतिगत संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं।

नीति आयोग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने अशोक कुमार लाहिड़ी को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थशास्त्र और लोक नीति में अशोक कुमार लाहिड़ी का व्यापक अनुभव भारत के सुधार और विकसित भारत बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक कुमार लाहिड़ी के प्रयासों से देश में नीति निर्माण को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के नव नियुक्त पूर्णकालिक सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य… Read More

2 hours ago

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन निर्माण संयंत्र ‘आदित्य’ का उद्घाटन किया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में बीईएमएल के आत्मनिर्भर हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन… Read More

2 hours ago

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चेर्नोबिल त्रासदी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चेर्नोबिल त्रासदी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर परमाणु प्रौद्योगिकी के… Read More

2 hours ago

सरकार ने MSP पर गेहूं खरीद का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन किया

सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए मौजूदा मौसम का लक्ष्य… Read More

11 hours ago

निर्वाचन आयोग ने कहा- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बृहस्‍पतिवार के विधानसभा चुनाव में से किसी भी केंद्र पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बृहस्‍पतिवार के विधानसभा चुनाव… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.