MSP गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ोतरी
सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए मौजूदा मौसम का लक्ष्य 15% बढ़ाकर 3.45 करोड़ टन कर दिया है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि यह निर्णय उन किसानों की सहायता के लिए उठाया गया है जिनकी फसलों को बेमौसम बारिश से नुकसान पहुंचा है।
कल नई दिल्ली में रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक गेहूं सर्वेक्षण के अवसर पर संजीव चोपड़ा ने कहा कि राज्य स्तर पर भी खरीद के नए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश से 1 करोड़ टन, उत्तर प्रदेश से 2.5 करोड़ टन, राजस्थान से 23.5 लाख टन और उत्तराखंड से 5 हजार टन गेहूं की खरीद होने की संभावना है।
संजीव चोपड़ा ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए गुणवत्ता मानकों में ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे 2026-27 में गेहूं के शुरुआती भंडार में लगभग 2.20 करोड़ टन की वृद्धि होगी, जिससे देश में गेहूं की कुल उपलब्धता लगभग 5.65 करोड़ टन हो जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बृहस्पतिवार के विधानसभा चुनाव… Read More
17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 230 करोड डॉलर बढ़कर… Read More
भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची… Read More
भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए… Read More
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment