Categories: News-Headlines

अरब सागर में उठने वाला तूफान कमजोर होकर कर्नाटक की ओर बढ़ गया: मौसम विभाग

मुंबई के क्षेत्रीय मौसम केन्द्र ने सूचना दी है कि अरब सागर में उठने वाला तूफान कमजोर होकर कर्नाटक की ओर बढ़ गया है। इसकी वजह से मुंबई के लिये जारी चेतावनी कम कर दी गई है। लेकिन रायगढ़ और रत्नागिरी में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी चलने और भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों के लिए पालघर, ठाणे, मुंबई और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.