फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स में चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेचीकोवा ने रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। पूर्व में डबल्स में विश्व की नम्बर एक खिलाड़ी क्रेचीकोवा ने 31वीं वरीयता प्राप्त पावलुचेनकोवा को 6-1, 2-6, 6-4 से पराजित किया।
क्रेचीकोवा के पास आज महिला डबल्स मुकाबला जीतने का मौका है जब फाइनल में अपनी जोडीदार केटरीना सीनियाकोवा के साथ उनका सामना इगास्वेटेक और बिथानी-मेटिकसेंड की जोड़ी से होगा।
पुरुष डबल्स में, फ्रांस के पियरे-ह्यूग्स हर्बर्ट और निकोलस माहुत ने फाइनल में कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बब्लिक और एंड्री गोलूबेव को हराकर खिताब जीता।
आज पुरुष सिंगल्स के फाइनल में विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त ग्रीस के स्टीफानोस सितसिपास से होगा। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने चार बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल को हराकर छठी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई है।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment