अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शनों के लिये आज लगातार दूसरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही राम मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। कल करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और पूजा की। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक, कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब आठ हजार पुलिस कर्मियों को मंदिर के अंदर और बाहर तैनात किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बनाये रखने की अपील की। इस बीच श्रद्धालुओं की बढती संख्या को देखते हुए मंदिर में दर्शन का समय शाम सात बजे से बढ़ाकर रात दस बजे तक कर दिया गया है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...