अमेरिकी सैनिक, अपने नागरिकों को निकालने तक अफगानिस्‍तान में ही रुके रहेंगे: जो बाइडेन

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जब तक सभी अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्‍तान से सुरक्षित नहीं निकाल लिया जाता, तब तक उसके सैनिक वहां रुके रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत में राष्‍ट्रपति ने कहा कि काबुल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्‍पन्‍न होना तो अ‍परिहार्य था।

जो बाइडेन ने कहा कि सभी अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्‍तान से निकालने के लिए अगर 31 अगस्‍त के बाद भी सैनिकों को वहां रुकना पडे तो वे रुकेंगे। राष्‍ट्रप‍ति ने कहा कि करीब दस से 15 हजार अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्‍तान से निकाला जाना है। इसके अलावा 50 से 65 हजार के बीच अफगान नागरिकों को भी निकालने का काम किया जाएगा, जिनमें वैसे लोग भी शामिल हैं जो अमेरिकी सैनिकों के लिए अनुवादक का काम करते थे।

इस समय लगभग चार हजार पांच सौ अमेरिकी सैनिक राजधानी काबुल स्थित करजई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का नियंत्रण संभाल रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment