अमेरिकी अर्थव्यवस्था में इस वर्ष के पहले तीन महीने में गिरावट दर्ज हुई है और उसे मुद्रास्फीति की उच्च दर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
मीडिया की खबरों के अनुसार 2020 में कोरोना महामारी के बाद से इस साल की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की दर में वार्षिक आधार पर एक दशमलव चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
दूसरी ओर, बढ़ती मजदूरी की वजह से घर के खर्चों में बेतहाशा वृद्धि के अलावा कम्पनियों के अधिक मुनाफे की वजह से निवेश के प्रति आकर्षण बढ़ा है। रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं, जिसकी वजह से बेरोजगारी की दर पिछले पचास सालों के निचले स्तर तीन दशमलव छह प्रतिशत पर आ गई और मजदूरी की दरों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने महंगाई की दर बढ़कर आठ दशमलव पांच प्रतिशत हो गई। पिछले चार दशकों में मुद्रास्फीति की दर सबसे उच्चतम स्तर पर आ गई है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment