Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन-2022 का शुभारम्‍भ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्‍यम से सेमीकॉन इंडिया सम्‍मेलन-2022 का शुभारम्‍भ किया। तीन दिन का यह सम्‍मेलन बेंगलुरू में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दुनिया में सेमीकंडक्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्‍लेख करते हुए कहा कि हम सबका उद्देश्‍य भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में प्रमुख भागीदारों में से एक बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत आधुनिक प्राद्योगिकी, उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता के सिद्धांत पर इस दिशा में काम करना चाहता है। प्रधानमंत्री ने भारत को सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी के लिए निवेश का प्रमुख स्‍थान बनने के लिए छह कारणों को गिनाया। पहला, भारत एक सौ तीस करोड़ देशवासियों को जोड़कर डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। हाल ही में वित्तीय समावेशन, बैंकिंग और डिजिटल भुगतान क्रांति के क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र से लेकर समावेश और सशक्तिकरण तक शासन के सभी क्षेत्रों में जीवन स्‍तर में सुधार के लिए डिजिटल तकनीक का इस्‍तेमाल कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि देशभर के छह लाख गांव को 5जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी से जोड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और भारत के लिए अगली प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्‍व करने का मार्ग प्रशस्‍त किया जा रहा हैं।

तीसरा, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के साथ भारत मजबूत आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है।
चौथा कारण बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि व्‍यापार को सुगम बनाने के लिए व्यापक सुधार किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की जरूरतों के लिए युवाओं के कौशल और प्रशिक्षण में बहुत अधिक निवेश किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में इसमें सेमीकंडक्‍टर डिजाइन बनाने के लिए प्रतिभाओं/इंजीनियरों की बड़ी संख्‍या है जो दुनिया के डिजाइन इंजीनियरों का 20 प्रतिशत बनता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में बदलाव लाने की दिशा में कई उपाय किए गए हैं। छठे कारण का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस समय मानवता महामारी से लड़ रही थी, भारत लोगों के स्वास्थ्य में सुधार कर रहा था और अर्थव्‍यवस्‍था की सेहत भी सुधारने में लगा था।

देश को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, सेमीकंडक्टर डिजाइन, निर्माण और नवाचार में अग्रणी बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.