Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में भूटान पहुंचे

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर अपनी यात्रा के अगले चरण में ढाका से भूटान पहुंचे। डॉक्टर जयशंकर कल ढाका पहुंचे थे। उन्‍होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। बाद में उन्होंने ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमिन के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों के साथ-साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। डॉक्टर जयशंकर ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बातचीत में अनौपचारिकता, समन्‍वय और सौहार्द दोनों देशों के बीच विश्‍वास को प्रदर्शित करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

58 minutes ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

58 minutes ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

58 minutes ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

3 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

3 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.