अमेरिका ने पिछले सप्ताह से अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया है।
अमेरिकी हवाई-क्षेत्र में चीनी गुब्बारा दिखने के कारण विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी चीन यात्रा स्थगित कर दी।
इस बीच, अमेरिका ने शुक्रवार को एक और चीनी गुब्बारा लैटिन अमेरिका में देखे जाने की सूचना दी है। चीन ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि उसने कभी किसी संप्रभु देश के भौगोलिक और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया है।