अमेरिका ने कहा है कि रूस और ईरान के संबंध आगे बढते हुए रक्षा साझेदारी तक पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूस ईरान को अभूतपूर्व स्तर का सैन्य सहयोग दे रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ऐसी सूचना मिली है कि दोनों देश घातक ड्रोन के संयुक्त उत्पादन पर विचार कर रहे हैं। अमरीकी प्रवक्ता ने कहा कि रूस ईरान के साथ हथियारों के विकास और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चिंता है कि रूस की ओर से ईरान को उच्च स्तर का सैन्य सामान प्रदान किया जायेगा, जिसमें हेलीकॉप्टर और वायुसेना पद्धतियां भी शामिल हैं। जॉन किर्बी ने कहा कि ईरान से मिले ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेन की आधारभूत सुविधाओं को नष्ट करने के लिए किया जा रहा है और ईरान की कार्रवाई से यूक्रेन में हजारों लोग मर रहे हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...