अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प आज से नए शुल्‍क लागू करेंगे, ऑटो आयात पर पहले से लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्‍क कल से प्रभावी होगा

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प आज से नए शुल्‍क लागू करेंगे, ऑटो आयात पर पहले से लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्‍क कल से प्रभावी होगा

अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज से नए शुल्‍क लागू कर देंगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर जवाबी शुल्‍क राष्‍ट्रपति की घोषणा के तुरंत बाद प्रभावी हो जाएंगे। ऑटो आयात पर 25 प्रतिशत शुल्‍क कल से प्रभावी होगा।

इससे पहले, राष्ट्रपति ट्रम्प ने 2 अप्रैल को मुक्ति दिवस घोषित करते हुए कहा था कि ये शुल्क अमेरिका को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता से मुक्‍त करेंगे।

Related posts

Leave a Comment