केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हाल ही में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना कें अंतर्गत देश के बारह सौ 75 स्टेशनों का उन्नयन और आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने लोकसभा में आज बताया कि इस योजना के अंतर्गत मल्टीमॉडल समेकन, इमारतों का सुधार और शहर के दोनों ओर स्टेशनों को जोड़ना शामिल है। रेलमंत्री ने बताया कि यह कार्य दिखने में जटिल है। इसमें यात्रियों और रेलगाडि़यों की सुरक्षा तथा शहरी और स्थानीय निकायों से विभिन्न कानूनी मंजूरियों की आवश्यकता होगी जो कि परियोजना के समय पर पूर्ण करने में काम आएंगी। अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि योजना को पूर्ण करने के लिए इस समय कोई समयसीमा नहीं बतायी जा सकती।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...