अमेरिका में चीनी वस्तुओं के आयात पर 104 प्रतिशत शुल्क आज से लागू होगा। अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केरोलिन लेविट ने यह घोषणा की। चीनी वस्तुओं पर यह शुल्क राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से पहले लागू शुल्क के अतिरिक्त होगा। राष्ट्रपति ट्रंप के जवाबी शुल्क पैकेज के तहत चीन पर 34 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जाना था लेकिन अमरीकी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लागू करने के अपने फैसले से मंगलवार तक पीछे नहीं हटने पर, राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 50 प्रतिशत का शुल्क और बढ़ा दिया। इस प्रकार चीनी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने आगाह किया है कि व्यापार युद्ध में किसी की भी जीत नहीं होती और सबको इसका नतीजा भुगतना पड़ता है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...