अमरीका में राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प सरकार आज से चीन, कनाडा और मैक्सिको पर नए व्‍यापार शुल्‍क लगाएगी

अमरीका में राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प सरकार आज से चीन, कनाडा और मैक्सिको पर नए व्‍यापार शुल्‍क लगाएगी। डॉनल्‍ड ट्रम्‍प प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है कि चीन, कनाडा और मैक्सिको सहित अमरीका के कई प्रमुख व्‍यापार भागीदारों पर अत्‍यधिक शुल्‍क लगाया जाएगा।

व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत, जबकि चीन पर 10 प्रतिशत शुल्‍क लगाया जाएगा। यह शुल्‍क अमरीका में गैर-कानूनी तरीके से फेंटानिल के वितरण के आरोप में लगाया गया है। अमरीका में फेंटानिल से कई हजार लोग मारे गए हैं। डॉनल्‍ड ट्रम्‍प पहले ही कह चुके हैं कि कनाडा और मैक्सिको को बिना दस्‍तावेज के अमरीका में आ रहे प्रवासियों और अवैध दवाओं पर रोक लगानी होगी।

Related posts

Leave a Comment