अमरीका, ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकाबंदी हटाने और युद्ध समाप्त करने के बदले होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के ईरान के नए प्रस्ताव पर विचार कर रहा है

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य प्रस्ताव

Iran Rejects 15-Point Proposal Presented by the US

ईरान ने अपने बंदरगाहों पर अमरीकी नाकाबंदी हटाने और युद्ध समाप्त करने के बदले में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का पेशकश की है। ईरान ने नए प्रस्ताव में कहा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम के व्यापक मुद्दे पर चर्चा, बाद में की जाएगी।

ईरान परमाणु वार्ता से जोडे बिना होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक समझौते की पेशकश करते हुए अपने राजनीयक प्रयास बढ़ा रहा है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। जहां दोनों पक्षों ने अपनी साझेदारी को रणनीतिक बताया अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीका अपने युद्ध उद्देश्‍यों को पूरा करने में विसफल रहा है और अब वार्ता का प्रयास कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन ने कहा है की खाड़ी में लगभग बीस हजार नाविक फंसे हुए हैं जबकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरश ने वैश्विक व्यापार की रक्षा के लिए सभी पक्षों से जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने का आग्रह किया है।

उधर, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए प्रस्ताव पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ चर्चा की है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लैविट ने बताया कि डॉनल्ड ट्रम्प जल्द ही इस विषय पर बात करेंगे। मैं राष्ट्रपति या उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा से आगे नहीं बढ़ाना चाहती। मैं बस या दोहराना चाहूंगी कि ईरान के संबंध में राष्ट्रपति की रेड लाइंस बहुत स्पष्ट कर दी गई है। मैं यह नहीं कहूंगी कि वे इस पर विचार कर रहे हैं। मैं बस इतना कहूंगी कि आज सुबह इस पर चर्चा हुई थी। जिस पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकती। पर मुझे पूरा यकीन है कि आप राष्ट्रपति की बहुत जल्द सुनेंगे।

Related posts