अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रवाना हुआ

अमरनाथ यात्रा के पहले दिन कल कड़ी सुरक्षा के बीच 13 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस बीच 6 हजार 619 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

इस जत्थे में 5 हजार 143 पुरुष, 1 हजार 141 महिलाएं, 18 बच्चे, 241 साधु और 76 साध्वी शामिल हैं। इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 15 हजार 251 हो गई है।

Related posts

Leave a Comment