अफगानिस्तान से अब तक 228 भारतीय नागरिकों सहित कुल 626 लोगों को वापस लाया जा चुका है। अफगानिस्तान बचाव अभियान के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अब तक 77 अफगान सिखों को भी वापस लाया गया है। उन्होंने इस बचाव अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
हरदीप सिंह पुरी ने कल दिल्ली हवाई अड्डे पर काबुल से लाई गई श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पावन प्रति को ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सिख होने के नाते उनके लिए यह एक यादगार और भावुक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी स्त्री-पुरुष समानता पर विश्वास रखते थे। वे प्रथम पर्यावरणविद् भी थे।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को लाने के अभियान का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा सताए हुए अल्पसंख्यकों की मदद करता रहेगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब के तीन स्वरूपों को श्रद्धापूर्वक भारत लाने और अफगानिस्तान से 44 अफगान सिखों को निकालने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन स्वरूप काबुल से विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली लाए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 25 भारतीय नागरिकों, 44 अफगान सिखों सहित 78 लोग अफगानिस्तान से भारत लाए गए हैं।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल, 2026 को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली… Read More
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंधों… Read More
एनआईए ने पश्चिम बंगाल में 79 देसी बमों की बरामदगी के मामले की जांच के… Read More
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग… Read More
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment