Categories: News-Headlines

अफगानिस्‍तान में आज काबुल में अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागा गया रॉकेट पास के रिहायशी इलाके में गिरा

अफगानिस्‍तान में आज काबुल में संभवत: अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागा गया रॉकेट पास के रिहायशी इलाके में गिरा। ये रॉकेट ऐसे समय दागे गये हैं, जब अफगानिस्‍तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी की समय सीमा समाप्त होने में एक दिन शेष रह गया है।

घटना में अभी किसी के हताहत होने की कोई स्‍पष्‍ट खबर नहीं है। रॉकेट हमले से अफगानिस्‍तान की राजधानी में हामिद करजई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से अमरीकी सैन्‍य विमान सी-17 की उड़ानों पर असर नहीं पड़ा है। फिलहाल इस हमले की जिम्‍मेदारी किसी गुट ने नहीं ली है। ये रॉकेट काबुल के सलीम कारवां इलाके में दागे गये। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ये रॉकेट आवासीय अपार्टमेंट ब्‍लॉक पर गिरे।

वाशिंगटन में राष्‍ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारियों ने काबुल में हामिद करजई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले की जानकारी राष्‍ट्रपति जो बाइडन को दी है। पिछले सप्‍ताह इस्‍लामिक स्‍टेट गुट ने हवाई अड्डे के एक द्वार पर आत्‍मघाती हमला किया था, जिसमें 169 अफगानी नागरिक तथा 13 अमरीकी मारे गये थे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.