अफगानिस्तान में तालिबान प्रशासन ने विश्वविद्यालयों में लड़कियों की शिक्षा पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले वर्ष सत्ता हासिल करने के बाद कट्टरवादी इस्लामिक संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान में उदारवादी शासन के वायदे के बावजूद महिलाओं की शिक्षा और स्वतंत्रता के अधिकार को कुचलना जारी रखा है। अफगानिस्तान शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में विश्वविद्यालय में महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। न्यूयॉर्क में अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में अमरीका और ब्रिटेन ने तालिबान के इस निर्णय की निंदा की है।
अफगानिस्तान में तालिबान ने लडकियों की विश्वविद्यालयी शिक्षा पर प्रतिबंध लगाया