राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (5 जनवरी, 2024) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अजरबैजान, लेसोथो, जाम्बिया, श्रीलंका और ग्रीस के राजदूतों/उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए। अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में शामिल थे:
एल्चिन नरीमन ओग्लू हुसेनली, अजरबैजान गणराज्य के राजदूत
लेबोहांग वैलेंटाइन मोचाबा, लेसोथो साम्राज्य की उच्चायुक्त
पर्सी पी. चंदा, जाम्बिया गणराज्य के उच्चायुक्त
क्षेनुका धीरेनी सेनेविरत्ने, श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य की उच्चायुक्त
अलिकी कौत्सोमिटोपोऊलोऊ, ग्रीस की राजदूत