हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से तबाही, शिमला में भू-स्‍खलन और सोलन में बादल फटने से 16 लोगों की मृत्‍यु

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से तबाही, शिमला में भू-स्‍खलन और सोलन में बादल फटने से 16 लोगों की मृत्‍यु

हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ है। भारी बारिश और भूस्खलन से कई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सम्पर्क सड़कें भी अवरुद्व हुई हैं। राज्य में कई जगहों पर बाढ़ और बादल फटने से आई बाढ़ व भू-स्खलन से शिमला, मंडी और सोलन में मंदिर व मकानों के जमीन में धसने से कई लोगों के दबने की सूचना है शिमला के समरहिल का शिव बावड़ी मंदिर भू-स्खलन की चपेट में आ गया।

इस घटना में 20 से 25 लोगों के दबने का समाचार है। प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। नौ लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया। वहीं सोलन के ममलीग क्षेत्र में बादल फटने से आई बाढ़ में दो मकान के जमीन में धस जाने से दो परिवारो के लोग दब गए थे, जिनमें से पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 7 की मृत्यु हो गई और 3 के दबे होने की आंशका है।

Related posts

Leave a Comment