मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देशभर में अन्य स्थानों और दिल्ली में शीत लहर की स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनि ने बताया कि पिछले 15 दिनों में उत्तर भारत में दिन का तापमान अधिक रहा है क्योंकि अबतक किसी पश्चिमी विक्षोभ और पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की खबर नहीं है।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 142 (मध्यम) श्रेणी में है।
