सीरिया के कुर्द कब्जे वाले उत्तर-पूर्व में तुर्कीय के हवाई हमलों में कम से कम आठ नागरिक मारे गए। खबरों के अनुसार, तुर्कीय सैनिकों पर घातक हमलों के बाद तुर्कीय सेना ने सीरिया और ईराक के कुर्द इलाकों पर हमले किए। हाल ही में ईराक के उत्तरी क्षेत्रों में तुर्कीय ठिकानों पर अलग-अलग हमले किए गए थे जिनमें 12 सैनिक मारे गए। इन हमलों के लिए कुर्द आतंकवादियों को दोषी बताया गया है। जवाबी हवाई हमलों में अर्द्ध स्वायत्त कुर्द प्रशासन के कमिश्ली क्षेत्र के 20 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।
सीरिया के कुर्द कब्जे वाले उत्तर-पूर्व में तुर्कीय के हवाई हमलों में कम से कम आठ नागरिक मारे गए