सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज ताशिलिंग सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हाल की बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर चुंगथांग से लाचेन को जोड़ने वाली सड़क के बारे में चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार और सीमा सड़क संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

सीमा सड़क संगठन की परियोजना स्‍वास्तिक के मुख्‍य इंजीनियर ब्रिगेडियर मनोज गुप्ता ने बैठक में सेना और नागरिक प्रशासन के समन्‍वय से सीमा सड़क संगठन संपर्क सड़क को बहाल किए जाने से संबंधित कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। इसके अंतर्गत सांगकलांग के जरिए मांगन से चुंगथांग को जोड़ने के अतिरिक्त नागातुंग से एक-दूसरी सड़क निर्माण पर बातचीत की गई। उन्होंने यह भी बताया कि सांगकलांग स्थित बेली सस्‍पेंशन ब्रिज 27 अक्‍टूबर तक यातायात के लिए तैयार हो जाएगा। इससे तुंगथांग के निकट पिगांग तक सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा।

चुंगथांग स्थित बेली सस्‍पेंशन ब्रिज पर कार्य चल रहा है और आशा है कि अगले महीने की दस तारीख तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

Related posts

Leave a Comment